Header Ads

आरबीआई / पीएमसी बैंक की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट इस महीने के आखिर तक आने की उम्मीद

आरबीआई / पीएमसी बैंक की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट इस महीने के आखिर तक आने की उम्मीद

सिंबॉलिक इमेज।सिंबॉलिक इमेज।

  • रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- पीएमसी के बेचने योग्य एसेट्स का वैल्यूएशन जारी
  • महाराष्ट्र सरकार का सुझाव- पीएमसी बैंक को एमएससी बैंक में मर्ज कर देना चाहिए
  • लोन घोटाले की वजह से पीएमसी पर आरबीआई ने 6 महीने का प्रतिबंध लगाया था

Dainik Bhaskar

Dec 05, 2019, 05:15 PM IST
मुंबई. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट इस महीने के आखिर तक आने की उम्मीद है। पीएमसी के बेचने योग्य एसेट्स की वैल्यू के आकलन की कोशिशें भी की जा रही हैं। आरबीआई ने को-ऑपरेटिव बैंकिंग सेक्टर के नियमन में बदलाव के सुझाव भी दिए हैं।

पीएमसी के ग्राहकों के लिए रकम निकासी की सीमा 50 हजार रुपए

  1. पीएमसी बैंक में घोटाले की वजह से आरबीआई ने 23 सितंबर को बैंक पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। ग्राहकों के लिए रकम निकाली की सीमा भी तय कर दी गई। हालांकि, इसमें कई बार इजाफा होने के बाद मौजूदा लिमिट 50,000 रुपए है।
  2. पीएमसी के अधिकारियों ने रिएलिटी कंपनी एचडीआईएल को नियमों के खिलाफ लोन दिया। लोन पेमेंट में खामियों की जानकारी छिपाई। मुंबई पुलिस के मुताबिक फर्जीवाड़ा कर एचडीआईएल को 6,500 करोड़ रुपए का लोन दिया गया। इसमें से 4,300 करोड़ का कर्ज एनपीए हो गया।
  3. महाराष्ट्र सरकार ने सुझाव दिया है कि पीएमसी बैंक को एमएससी बैंक में मर्ज कर देना चाहिए ताकि पीएमसी के जमाकर्ताओं को राहत मिल सके। जरूरत पड़ने पर इस बारे में आरबीआई से बात की जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.