Header Ads

शेयर बाजार / सेंसेक्स 71 अंक गिरकर 40779 पर, निफ्टी 25 प्वाइंट नीचे 12018 पर बंद

शेयर बाजार / सेंसेक्स 71 अंक गिरकर 40779 पर, निफ्टी 25 प्वाइंट नीचे 12018 पर बंद

BSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: december 05 - Share Market, Trade-BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

  • जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 3.5% लुढ़का, भारती एयरटेल में 2.6% गिरावट
  • जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 6% उछाल, टीसीएस में 2% बढ़त

Dainik Bhaskar

Dec 05, 2019, 04:12 PM IST
मुंबई. शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 70.70 अंक गिरकर 40,779.59 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 24.80 प्वाइंट नीचे 12,018.40 पर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152 अंक चढ़कर 41,002.41 तक पहुंचा था। निफ्टी ने 38 प्वाइंट की बढ़त के साथ 12,081.20 का उच्च स्तर छुआ था। आरबीआई के मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद बाजार में गिरावट बढ़ गई। रेपो रेट में 0.25% कटौती की उम्मीद थी, लेकिन केंद्रीय बैंक ने इस बार ब्याज दरें स्थिर रखीं।
सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.31% लुढ़क गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.80% नीचे बंद हुआ। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.95% फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयरगिरावट
जेएसडब्ल्यू स्टील3.52%
कोल इंडिया3.38%
भारती एयरटेल2.65%
टाटा स्टील2.52%
इंडसइंड बैंक2.30%
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयरबढ़त
जी एंटरटेनमेंट6.18%
टीसीएस2.01%
आईटीसी1.58%
लार्सन एंड टूब्रो1.25%
ब्रिटानिया1.17%

No comments

Powered by Blogger.