हैदराबाद एनकाउंटर / जया बच्चन बोलीं- देर आए, दुरुस्त आए; केजरीवाल ने कहा- न्याय व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ रहा
हैदराबाद एनकाउंटर / जया बच्चन बोलीं- देर आए, दुरुस्त आए; केजरीवाल ने कहा- न्याय व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ रहा
- तेलंगाना में वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
- निर्भया की मां ने कहा- पुलिस ने अच्छा काम किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए
- ऋषि कपूर ने लिखा- शानदार तेलंगाना पुलिस, मेरी ओर से आपको बधाई
- मेनका गांधी ने कहा- आप चाहते हो, सिर्फ इसलिए लोगों को नहीं मार सकते, कानून हाथ में लेना गलत
- अरविंद केजरीवाल ने कहा- राष्ट्रपति जल्द निर्भया के अपराधियों की दया याचिका खारिज करें और सभी को फांसी हो
Dainik Bhaskar
Dec 06, 2019, 02:37 PM IST
हैदराबाद. वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म कलाकारों, राजनेताओं समेत कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं। कुमार विश्वास ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में अविश्वास होना दुखद। व्यवस्था के आमूलचूल कायाकल्प के बारे में सोचना होगा। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, ‘‘देर आए, दुरुस्त आए। देर आए, बहुत देर आए।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ रहा है। हमें इस पर संज्ञान लेना होगा। अभिनेता ऋषि कपूर ने लिखा- ‘‘शानदार तेलंगाना पुलिस, मेरी ओर से आपको बधाई।’’
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा, ‘‘जो भी हुआ है देश के लिए बहुत भयानक हुआ। आप चाहते हो, सिर्फ इसलिए लोगों को नहीं मार सकते। आप कानून को अपने हाथों में नहीं ले सकते हैं। उन्हें (आरोपियों) को कोर्ट में सुनवाई के बाद फांसी पर चढ़ाना चाहिए था।’’
इस घटना पर देश के सामान्य नागरिकों में प्रसन्नता “न्यायिक व्यवस्था व राजनैतिक संकल्प-शक्ति” के प्रति गहरे अविश्वास की दुखद सूचना भी हैजनतंत्र के रूप में हम सब को इस व्यवस्था के आमूल-चूल कायाकल्प के विषय में सोचना ही होगा
twitter.com/drkumarvishwas…
2,447 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
न्याय व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठ रहा: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, ‘‘देश बहुत ज्यादा गुस्से में है। एनकाउंटर से देश में खुशी जाहिर हो रही है, लेकिन यह चिंता का विषय है। लोगों का पुलिस से और क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम से भरोसा उठ रहा है। हमें इसका संज्ञान लेना पड़ेगा कि किस तरह क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को दुरुस्त किया जाए। निर्भया मामले में जैसे ही हमारे पास दया याचिका की फाइल आई, हमने उसे रिजेक्ट कर तुरंत आगे बढ़ा दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति जल्द उनकी दया याचिका खारिज करें और सभी दोषियों को जल्द फांसी हो।’’
केजरीवाल ने कहा, ‘‘देश बहुत ज्यादा गुस्से में है। एनकाउंटर से देश में खुशी जाहिर हो रही है, लेकिन यह चिंता का विषय है। लोगों का पुलिस से और क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम से भरोसा उठ रहा है। हमें इसका संज्ञान लेना पड़ेगा कि किस तरह क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को दुरुस्त किया जाए। निर्भया मामले में जैसे ही हमारे पास दया याचिका की फाइल आई, हमने उसे रिजेक्ट कर तुरंत आगे बढ़ा दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति जल्द उनकी दया याचिका खारिज करें और सभी दोषियों को जल्द फांसी हो।’’
अभिनेता नागार्जुन ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी सुबह की शुरुआत इसी खबर से हुई। न्याय हो गया।’’ वहीं, अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘‘दुष्कर्म जैसा अपराध करने के बाद आप ज्यादा दूर नहीं भाग सकते।’’
This morning I wake up to the news and JUSTICE HAS BEEN SERVED!! #Encounter
4,520 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
How far can you run away after committing a crime like Rape .. #JusticeForPriyankaReddy #Encounterthankyou #Telangana police
2,837 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: निर्भया की मां
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘‘इस सजा से मुझे बहुत खुशी हुई। पुलिस ने अच्छा काम किया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। मेरी देश की न्याय व्यवस्था और सरकार से अपील है कि निर्भया के अपराधियों को भी जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए।’’
एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए
पुलिस आरोपियों को लेकर उस अंडरब्रिज पर पहुंची थी, जहां उन्होंने डॉक्टर को कैरोसिन डालकर जलाया था। पूछताछ और घटना को रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें चारों की मौत हो गई। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि चारों आरोपी शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर स्थित चतनपल्ली में एनकाउंटर में मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए।
।।जो जस कीन तो तस फल चाखौं।।
3,866 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘‘न्याय हो गया। दिशा की आत्मा को शांति मिले।’’
Encounter is a good idea, to overcome the antiquated judicial system - human rights activists questioning the action also should be encountered, I feel. pic.twitter.com/EwZNahDGfL— Porinju Veliyath (@porinju) December 6, 2019
ऋषि कपूर ने लिखा- ‘‘शानदार तेलंगाना पुलिस, मेरी ओर से आपको बधाई।’’
यह न्यायपूर्ण काम हुआ: बाबा रामदेव
योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा, ‘‘यह न्यायपूर्ण काम हुआ है। इससे करोड़ों भारतीयों को सुकुन मिला। ऐसे खूंखार अपराधियों और आतंकियों को सरेआम ऐसी ही सजा देनी चाहिए। इन जैसे अपराधियों से धर्म-संस्कृति बदनाम होती है। ऐसे अपराध दोबारा न हो, इसके लिए परिवार और माता-पिता को घर में बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए।’’
शमिष्ठा मुखर्जी ने कहा, ‘‘जैसी खबर आ रही है कि अपराधियों ने भागने की कोशिश की थी, तो मैं मानता हूं कि पुलिस ने सही काम किया है। अपराधियों को सजा देने के लिए हमारी न्याय व्यवस्था है। इस तरह के मामलों में लोगों को गुस्सा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें न्याय मिलने में काफी समय लगता है। हमें इसके बारे में सोचने की जरूरत है।’’
ऐसे अपराधियों में इसी तरह डर बनेगा: मायावती
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मीडिया से कहा, ‘‘दुख की बात यह है कि क्या दिल्ली है, क्या उत्तर प्रदेश है, जो आरोपित लोग हैं, उन्हें मेहमान बनाकर रखे हुए है। दिल्ली-उप्र पुलिस को अपने आप को बदलना होगा। जो बलात्कारी लोग हैं, उनमें इसी तरह से डर पैदा हो सकता है।’’ उन्नाव में महिला को जलाने के मामले में मायावती ने कहा- ‘‘उत्तर प्रदेश में कानून का नहीं जंगलराज है।’’
अभिनेत्री समंथा ने लिखा, ‘‘डर ही सबसे अच्छा समाधान है। कभी-कभी यही सही होता है।’’
ITELANGANA . Fear is a great solution and sometimes the only solution .
5,337 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

जनतंत्र के रूप में हम सब को इस व्यवस्था के आमूल-चूल कायाकल्प के विषय में सोचना ही होगा



thankyou 




TELANGANA . Fear is a great solution and sometimes the only solution .
Post a Comment