श्रद्धांजलि / दिवंगत जयललिता की तीसरी पुण्यतिथि पर 'थलाइवी' के सेट पर कंगना रनोट ने दिया ट्रिब्यूट
श्रद्धांजलि / दिवंगत जयललिता की तीसरी पुण्यतिथि पर 'थलाइवी' के सेट पर कंगना रनोट ने दिया ट्रिब्यूट
Dainik Bhaskar
Dec 05, 2019, 03:54 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. 6 दिसंबर को तमिलनाडु की पूर्व सीमए जयललिता की तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर 'थलाइवी' के सेट पर कंगना रनोट ने जयललिता को अपनी श्रद्धांजलि दी। कंगना इन दिनों जयललिता की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु इंदुरी और शैलेष आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं।
#KanganaRanaut - who enacts the title role in #Jayalalitha biopic #Thalaivi - paid homage to #Jayalalitha on her death anniversary... #Thalaivi is directed by Vijay... Produced by Vishnu Induri and Shaailesh R Singh... 26 June 2020 release in #Hindi, #Tamil and #Telugu.
243 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म : ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि थलाइवी 26 जून 2020 को रिलीज होगी। थलाइवी के लिए कंगना ने 10 नवंबर से शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का प्रोडक्शन विष्णु इंदुरी कर रहे हैं। जबकि डायरेक्शन एल विजय का है। कंगना रनोट टाइटल रोल निभाएंगी। तीन भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए उन्होंने भरतनाट्यम और तमिल लैंग्वेज की क्लास भी ली हैं।
तीन साल पहले हुआ था जयललिता का निधन : छह बार तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं। 68 साल की उम्र में लंग इन्फेक्शन के कारण 6 दिसंबर 2016 को उनका निधन हो गया था। चेन्नई के मरीना बीच पर उनकी समाधि बनाई गई है।

Post a Comment