Header Ads

खास मुलाकात / जैकलीन और सलमान खान से मिले द बीस्ट योहान ब्लेक, बोले - बॉलीवुड मजेदार जगह है

खास मुलाकात / जैकलीन और सलमान खान से मिले द बीस्ट योहान ब्लेक, बोले - बॉलीवुड मजेदार जगह है

योहान के अलावा जैकलीन ने भी उनसे मुलाकात की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैयोहान के अलावा जैकलीन ने भी उनसे मुलाकात की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
1
2

Dainik Bhaskar

Dec 05, 2019, 02:07 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. जमैका के स्प्रिंटर योहान ब्लेक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। योहान रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत लोगों को जागरुक करने चलाए जा रहे अभियान में 'रोड सेफ्टी चैंपियन' के रूप में शामिल किए गए हैं। अभियान के बीच वे भारतीय सेलेब्स से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे जैकलीन और सलमान खान से मिले और बॉलीवुड डांस के कुछ स्टेप्स भी सीखे।
इंस्टाग्राम पर कहा शुक्रिया : योहान ने अपनी इस मुलाकात का जिक्र इंस्टाग्राम पर जैकलीन और सलमान के साथ फोटो शेयर करके किया है। जहां उन्होंने लिखा- जैकलीन के साथ शानदार वक्त बिताया। सेट पर मुझे होस्ट करने और मुझे कुछ डांस मूव्स सिखाने के लिए धन्यवाद। बॉलीवुड बेहद मजेदार जगह है। सलमान आपकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद।
क्रिकेट से बढ़ाएंगे अवेयरनेस : ब्लेक फरवरी 2020 में मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दिग्गजों के बीच खेले जाने वाले T20 क्रिकेट रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के साथ सहयोग कर रहे हैं। ब्लेक वेस्ट इंडीज लीजेंड्स टीम के 'रोड सेफ्टी चैंपियन' के रूप में शामिल हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर श्रृंखला के ब्रांड एंबेसडर हैं और सुनील गावस्कर श्रृंखला के आयुक्त हैं। गौरतलब है कि भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं और 4.5 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।  
सचिन से भी की मुलाकात : योहान ने इससे पहले सचिन तेंदुलकर से भी मुंबई में उनके घर पर मुलाकात की। सचिन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक महान व्यक्ति के साथ उनके घर मुंबई में अद्भुत मुलाकात और बातचीत की। 

No comments

Powered by Blogger.