दिल्ली / देश दर्द और गुस्से में; पर 80 लाख लोग पोर्न साइट पर तलाश रहे ‘हैदराबाद गैंगरेप’
दिल्ली / देश दर्द और गुस्से में; पर 80 लाख लोग पोर्न साइट पर तलाश रहे ‘हैदराबाद गैंगरेप’
- दुष्कर्म पीड़िता के नाम से वीडियो खोजने का ये आंकड़ा सिर्फ एक पोर्न साइट का, सैंकड़ों साइटों पर हो रही सर्च
- दिल्ली से तेलंगाना तक जारी धरनों के बीच विकृत मानसिकता दर्शाने वाली एक खबर सामने आई है
Dainik Bhaskar
Dec 04, 2019, 09:21 AM IST
नई दिल्ली. हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर मारने की घटना के विरोध में मंगलवार को भी संसद से सड़क तक आक्रोश दिखा। दिल्ली से तेलंगाना तक जारी धरनों के बीच विकृत मानसिकता दर्शाने वाली एक खबर सामने आई है। भारत में प्रतिबंध के बावजूद चल रही एक पोर्न साइट पर दो दिन में 80 लाख लोगों ने हैदराबाद की वेटरनरी डॉक्टर के नाम से वीडियो सर्च किया।
इस वेबसाइट में हैदराबाद की पीड़ित का नाम टॉप ट्रेंडिंग में रहा। साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि यह डेटा सिर्फ एक वेबसाइट का है। भारत में सैकड़ों पोर्न साइटें प्रतिबंधित होने के बावजूद डोमेन नेम बदलकर चल रही हैं। जब एक साइट पर पीडित का नाम इतनी बार सर्च किया गया तो सैकड़ों साइटों पर कितनी बार सर्च किया गया होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
दरिंदों को जल्द फांसी हो
विरोध: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दिल्ली में अनशन पर बैठीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा कि दोषियों को छह महीने में मौत की सजा होनी चाहिए।
दरिंदगी जारी: कर्नाटक में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या। आरोपी परिवार का परिचित है। स्नैक्स के बहाने बच्ची को ले गया था।

निर्भया के दरिंदे की दया याचिका खारिज होते ही चारों को फांसी देने की तैयारी
नई दिल्ली | दिल्ली की निर्भया के साथ दिसंबर 2012 में दरिंदगी करने वाले चारों दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें से एक दोषी ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी है, जिसे ठुकराने की सिफारिश उपराज्यपाल सोमवार को ही कर चुके हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी याचिका ठुकरा देंगे।

तिहाड़ जेल ने स्पष्ट कर दिया है कि जैसे ही एक दोषी की दया याचिका खारिज होगी, चारों दोषियों को एक साथ फांसी दी जा सकती है। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि 29 अक्टूबर को चारों कैदियों को राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगाने के लिए सात दिन का समय दिया गया था। सिर्फ विनय शर्मा ने दया याचिका लगाई, जबकि अक्षय, पवन और मुकेश ने एेसा नहीं किया। विनय की दया याचिका खारिज होते ही चारों दाेषियों को एक साथ फांसी देने की अर्जी पटियाला हाउस अदालत में लगा दी जाएगी। तिहाड़ जेल में अभी कोई भी जल्लाद नहीं है, इस सवाल पर गोयल ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जल्लाद किसी भी दूसरे जेल से बुलाया जा सकता है।
गृह राज्यमंत्री बोले- मुश्किल में मदद करेगा 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन एप
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोगों से अपील की है कि वे 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन एप डाउनलोड करें। पूरे देश में यह एप तुरंत पुलिस की मदद उपलब्ध कराएगा। रेड्डी मंगलवार को लोकसभा में बोल रहे थे। उधर, आंध्र प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि मामला उनके पुलिस क्षेत्र का हो या न हो पीड़िता यदि कहती है तो उसकी शिकायत जरूर दर्ज करें।
Post a Comment