क्रिकेट / बैट की कीमत 60 हजार रुपए, घरेलू खिलाड़ी कैसे खरीदें; बड़ी टीमों से मुकाबला मुश्किल: इंजमाम
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Pak vs Aus: Former Pakistan captain and chief selector Inzamam ul Haq On Domestic Cricketers Over Expensive Cricket Bat Price
क्रिकेट / बैट की कीमत 60 हजार रुपए, घरेलू खिलाड़ी कैसे खरीदें; बड़ी टीमों से मुकाबला मुश्किल: इंजमाम
- इंजमाम उल हक सितंबर तक पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर थे, घरेलू क्रिकेट को लेकर उन्होंने बड़े सवाल उठाए
- हक के मुताबिक, टीम ऑस्ट्रेलिया में इसलिए हारी क्योंकि हमने सही खिलाड़ियों का चयन ही नहीं किया
Dainik Bhaskar
Dec 05, 2019, 04:31 PM IST
खेल डेस्क. पूर्व कप्तान और चीफ सिलेक्टर इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट पर चिंता जाहिर की है। हक के मुताबिक, पाकिस्तान में अच्छे विकेट और मैदान नहीं हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को बहुत कम पैसा मिलता है। उन्होंने कहा- एक अच्छा बैट 60 हजार रुपए का आता है। हमारे घरेलू क्रिकेटर इसे कैसे खरीद सकते हैं। उन्हें तो एक महीने की सैलरी ही 50 हजार रुपए मिलती है। इंजमाम के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में करारी शिकस्त झेलने वाली पाकिस्तान टीम का सिलेक्शन सही नहीं था।
बड़ी टीमों का मुकाबला मुश्किल
इंजमाम ने पिछले दिनों एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने मुल्क में क्रिकेट की खराब हालत का जिक्र किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “यह सही है कि पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट का स्तर अच्छा नहीं है। हमारे यहां न तो अच्छे विकेट हैं और न ही मैदान। प्लेयर्स को बाकी मुल्कों से बहुत कम पैसा मिलता है। घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स की हालत तो चिंताजनक है। सीए कंपनी का बैट 60 हजार रुपए में आता है। यहां डोमेस्टिक क्रिकेटर को तनख्वाह ही 50 हजार रुपए महीने मिलती है। वो ये बैट कैसे खरीदे। आप दुनिया की बड़ी टीमों का मुकाबला कैसे करेंगे?”

ऑस्ट्रेलिया में हारी टीम का सिलेक्शन सही नहीं था
पाकिस्तान टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दौरे से वापस आई है। वहां यह टीम टी20 और टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारी। इस शर्मनाक हार के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक के साथ ही बॉलिंग कोच वकार यूनिस से जवाब मांगा जा रहा है। जब इंजमाम से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “हमारी टीम का सिलेक्शन गलत था। 16 और 18 साल के लड़कों का डेब्यू करा दिया गया। ये तो टीम और इन प्लेयर्स के साथ ज्यादती है। मिस्बाह क्यों दो पोस्ट एक साथ संभाल रहे हैं। उन पर भी काफी दबाव है।” इस पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने फवाद आलम को न चुने जाने पर भी राय दी। कहा, “इंग्लैंड में मार्क रामप्रकाश थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 100 शतक लगाए। लेकिन, इंग्लैंड से ज्यादा मौका नहीं मिला। सच ये है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर में बहुत फर्क होता है।”

Post a Comment