तेलंगाना दुष्कर्म / देशभर के पुलिस थानों में स्थापित होंगी महिला सहायता डेस्क, केंद्र ने घोषित किया 100 करोड़ रुपये का फंड
तेलंगाना दुष्कर्म / देशभर के पुलिस थानों में स्थापित होंगी महिला सहायता डेस्क, केंद्र ने घोषित किया 100 करोड़ रुपये का फंड
- यहां महिलाओं को कानूनी, मानसिक जैसी अन्य सहायता भी मिलेगी
- फंड का उपयोग थानों को महिलाओं के लिए सुविधा जनक बनाने के लिए किया जाएगा
- केंद्र ने निर्भया फंड के तहत यह रकम जारी की, इसकी स्थापना २०१३ में की गई थी
Dainik Bhaskar
Dec 06, 2019, 02:15 AM IST
नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने गुरुवार को देशभर के पुलिस थानों में महिला सहायता डेस्क बनाने के लिए निर्भया फंड के तहत १०० करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इस फंड का उपयोग थानों को महिलाओं के लिए अधिक सुविधा जनक बनाने के लिए किया जाएगा। इसके तहत थाने में मदद के लिए जाने वाली प्रत्येक महिला की बात प्राथमिकता से सुनी जाएगी।
महिला अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
इस डेस्क पर शुरुवात में महिला अधिकारियों की नियुक्ति होगी, जिससे थाने में मदद के लिए जाने वाली हर महिला आसानी से अपनी बात रख सके। यहां तैनात होने वाली महिला अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि वे महिलाओं, पीड़ित के प्रति सहानुभूति रखें। इस प्रक्रिया में शामिल पैनल में मनोचिकित्सक, वकील, एनजीओ के लोग होंगे जो पीड़ित की मदद करेंगे।
2012 में दिल्ली गैंगरेप और मर्डर की घटना के बाद 2013 में निर्भया फण्ड स्थापित किया गया था। केंद्र सरकार ने यह फैसला देशभर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए लिया है।
Post a Comment