Header Ads

पाकिस्तान / एडीबी ने 1.3 अरब डॉलर के दो नए ऋणों को मंजूरी दी, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाया कदम

पाकिस्तान / एडीबी ने 1.3 अरब डॉलर के दो नए ऋणों को मंजूरी दी, अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए उठाया कदम

Pakistan Economic Crisis | Pakistan Imran Khan Govt Asian Development Bank Loan News Update: ADB approves $1.3 billion dollars Over Pakistan Cconomic Crisis

  • तीन महीने पहले लोन के लिए आवेदन दिया था
  • अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए मिला ऋण

Dainik Bhaskar

Dec 06, 2019, 06:16 PM IST
इंटरनेशनल डेस्क. एडीबी (एशियाई विकास बैंक) ने पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर के दो नए कर्ज देने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इस बात की जानकारी शुक्रवार को बैंक की ओर से जारी प्रेस रिलीज में दी गई। बैंक के मुताबिक 1 अरब डॉलर का ऋण पाकिस्तान की वित्तीय हालत को सुधारने और उसकी धीमी अर्थव्यस्था को मजबूती देने के लिए दिया गया है। वहीं दूसरा लोन नीतिगत बाधाओं को दूर करने के लिए दिया गया है।
पाकिस्तान की इमरान सरकार ने तीन महीने पहले (सितंबर में) फिलिपींस स्थित इस बैंक में लोन के लिए आवेदन दिया था। बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि ये ऋण आईएमएफ के नेतृत्व में एक व्यापक बहुउद्देशीय आर्थिक सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है। जिसका मकसद साल 2018 के मध्य में पाकिस्तान के राजकोष और वित्तीय हालत में आई गिरावट के बाद उसकी अर्थव्यस्था को स्थिर करना है।
ऋण से अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
इस लोन के बारे में जानकारी देते हुए एडीबी के सेंट्रल और वेस्ट एशिया के डायरेक्टर जनरल वेर्नर लीपेच ने कहा, 'पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और बाहरी आर्थिक झटकों के जोखिम को कम करने के लिए एडीबी उसे व्यापक समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।' आगे उन्होंने कहा, 'ये फंड सरकार की आपातकालीन वित्तीय जरूरतों को पूरा करते हुए प्रतिकूल सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को रोकने और संतुलित विकास की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'
एक अन्य लोन को भी मंजूरी मिली
एक अन्य ऋण में एडीबी ने पाकिस्तान के लिए 300 मिलियन (30 करोड़) डॉलर का नीति आधारित ऋण भी मंजूर किया है, जिससे सरकार को वित्तीय स्थिरता, प्रशासनिक मामलों और ऊर्जा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा बनाने संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विदेशी ऋणों का भुगतान करने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ा हो। हालांकि ये लोन भी तब मंजूर हुआ, जब आईएमएम ने अपनी समीक्षा में पाकिस्तान के आर्थिक मामलों की अपेक्षाकृत सकारात्मक तस्वीर दिखाई, साथ ही मूडीज के क्रेडिट रेटिंग आउटलुक में वो भी 'नकारात्मक' से 'स्थिर' की तरफ बढ़ता दिखा। 

No comments

Powered by Blogger.