उन्नाव गैंगरेप केस / सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे लोग; ट्विटर पर #Unnao #UnnaiRapeCase #shame जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे
उन्नाव गैंगरेप केस / सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल रहे लोग; ट्विटर पर #Unnao #UnnaiRapeCase #shame जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे
- यूजर्स ने लिखा- भाजपा को दुष्कर्म जैसे मामलों की परवाह नहीं, इस्तीफा दे सरकार
- शरद पवार ने कहा- केंद्र सरकार को तत्काल मामले का संज्ञान लेना चाहिए
- प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार पर हमला बोला
- सपा ने कहा- रावण राज में भी सुनी जाती थी बहन बेटियों की आवाज, पर योगी राज में नहीं
Dainik Bhaskar
Dec 05, 2019, 06:38 PM IST
लखनऊ. हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ, बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप पीड़ित को आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना लेकर लोगों में रोष है। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों को जल्द ही कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे से जुड़े #Unnao #UnnaiRapeCase #shame जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दोषियों को दर्दनाक तरीके से मौत की सजा देने की मांग की है ताकि आगे ऐसी वारदातों को रोका जा सके।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने लिखा-
यह सुनकर बहुत धक्का लगा कि जिस लड़की ने उन्नाव में बलात्कार की शिकायत दर्ज की थी, उसे आग लगा दी गई। पीड़िता अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही है। अगर समय रहते दोषियों पर कार्रवाई की जाती तो ऐसा नहीं होता। केंद्र सरकार के गृह विभाग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
Extremely shocked to hear that the girl who filed a rape complaint in #Unnao was set ablaze. The victim is battleing for her life. If the culprits were prosecuted in time this wouldn't have happened. Home department of the central government should take immediate cognisance.
2,757 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा-
कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने लिखा-
उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफ़ा होना चाहिए.
माननीय न्यायालय से गुहार है कि वो इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के समुचित उपचार व सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दे.
5,384 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
एक अन्य यूजर आर्या ने लिखा- "बलात्कारियों को जमानत पर छोड़ दिया गया" का मतलब है कि पुलिस वहां बिल्कुल अक्षम है। बिल्कुल शर्मनाक। सीएम को इस्तीफा देना चाहिए।
The CM should resign. Such an ineffective and useless government!
"Rapists out on bail" means the police is absolutely incompetent there. This is not an isolated incident.
Absolutely shameful.#Unnao twitter.com/sayoniaiyar/st…
236 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
गार्गी रावत ने ट्वीट किया- यह भयावह है और एक देशद्रोही है। अगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया होता तो ऐसा नहीं होता। हमने कानून बदल दिए हैं, लेकिन पुलिस वैसी ही है।
This is horrific and a travesty.. If the police had pursued the rape charges diligently and arrested the perpetrator this would not have happened. We’ve changed the laws but police remain the same #Unnao #rape #VAW twitter.com/alok_pandey/st…
283 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
शिवांगी ठाकुर ने लिखा- कुछ भी नहीं बदला। उन्नाव में एक और बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाया गया।




Post a Comment