तेलंगाना एनकाउंटर / नागार्जुन ने कहा- न्याय मिल गया, अभिनेत्री रकुलप्रीत बोलीं- रेप के अपराधी ज्यादा दूर नहीं भाग सकते
- तेलंगाना में वेटनरी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
- निर्भया की मां ने कहा- पुलिस ने अच्छा काम किया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए
- ऋषि कपूर ने लिखा- शानदार तेलंगाना पुलिस, मेरी ओर से आपको बधाई
Dec 06, 2019, 09:42 AM IST
हैदराबाद. वेटरनरी डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के चारों आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म कलाकारों और राजनेताओं समेत अन्य लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। अभिनेता नागार्जुन ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी सुबह की शुरुआत इसी खबर से हुई। न्याय हो गया।’’ वहीं, अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने तेलंगाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘‘दुष्कर्म जैसा अपराध करने के बाद आप ज्यादा दूर नहीं भाग सकते।’’
This morning I wake up to the news and JUSTICE HAS BEEN SERVED!! #Encounter
2,634 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
How far can you run away after committing a crime like Rape .. #JusticeForPriyankaReddy #Encounterthankyou #Telangana police
1,498 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: निर्भया की मां
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘‘इस सजा से मुझे बहुत खुशी हुई। पुलिस ने अच्छा काम किया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। मेरी देश की न्याय व्यवस्था और सरकार से अपील है कि निर्भया के अपराधियों को भी जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए।’’
एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए
पुलिस आरोपियों को लेकर उस अंडरब्रिज पर पहुंची थी, जहां उन्होंने डॉक्टर को कैरोसिन डालकर जलाया था। पूछताछ और घटना को रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी भागने लगे। इसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें चारों की मौत हो गई। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने बताया कि चारों आरोपी शुक्रवार तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर स्थित चतनपल्ली में एनकाउंटर में मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने कहा कि घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘‘न्याय हो गया। अब दिशा की आत्मा को शांति मिलेगी।’’
Encounter is a good idea, to overcome the antiquated judicial system - human rights activists questioning the action also should be encountered, I feel.
333 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
ऋषि कपूर ने लिखा- ‘‘शानदार तेलंगाना पुलिस, मेरी ओर से आपको बधाई।’’
Thank you Hyderabad Police
This is the way to deal with rapists.
Hope Police of other states will learn from you twitter.com/TimesNow/statu…
1,137 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अभिनेत्री समंथा ने लिखा, ‘‘डर ही सबसे अच्छा समाधान है। कभी-कभी यही सही होता है।’’
ITELANGANA . Fear is a great solution and sometimes the only solution .
913 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


thankyou 





TELANGANA . Fear is a great solution and sometimes the only solution .
Post a Comment