Header Ads

अमेरिका / मिलिट्री बेस पर गोलीबारी, सऊदी के हमलावर समेत 4 की मौत; किंग सलमान ने घटना पर शोक जताया

अमेरिका / मिलिट्री बेस पर गोलीबारी, सऊदी के हमलावर समेत 4 की मौत; किंग सलमान ने घटना पर शोक जताया

यूएस नेवल एयर बेस पेंसकोला।यूएस नेवल एयर बेस पेंसकोला।

  • शूटर सऊदी एयरफोर्स का सदस्य था, वह फ्लोरिडा स्थित पेंसकोला नेवल बेस पर ट्रेनिंग कर रहा था
  • गोलीबारी में सुरक्षाबलों के 8 अधिकारी घायल, जांच एजेंसिया घटना के आतंकवाद से जुड़े होने की छानबीन कर रहीं
  • सऊदी अरब के किंग सलमान ने कहा- हमलावर किसी भी तरह से सऊदी के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता

Dainik Bhaskar

Dec 07, 2019, 08:40 AM IST
वॉशिंगटन. अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित पेंसकोला नौसैनिक बेस पर शुक्रवार को हुई गोलीबारी में हमलावर समेत 4 लोग मारे गए। इसके अलावा सुरक्षाबलों से जुड़े 8 अधिकारी जख्मी हो गए। हमलावर की पहचान सऊदी अरब के नागरिक के तौर पर हुई। सऊदी अरब के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को फोन कर बर्बर घटना पर गुस्सा जताया। 
ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया- सऊदी किंग सलमान ने अपनी संवेदना और अपनी सहानुभूति जताने के लिए फोन किया। उन्होंने इस बर्बर घटना पर गुस्सा जताया। किंग सलमान ने कहा- हमलावर किसी भी तरह से सऊदी लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। सऊदी नागरिक इस घटना से बेहद दुखी हैं। 


King Salman of Saudi Arabia just called to express his sincere condolences and give his sympathies to the families and friends of the warriors who were killed and wounded in the attack that took place in Pensacola, Florida....
....The King said that the Saudi people are greatly angered by the barbaric actions of the shooter, and that this person in no way shape or form represents the feelings of the Saudi people who love the American people.

24.2K people are talking about this

हमलावर सऊदी एयरफोर्स का सदस्य था
अधिकारियों के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह फ्लोरिडा के यूएस नेवल एयर बेस पेंसकोला में हुई। शूटर ने बेस पर खुलेआम फायरिंग कर दी। इसमें अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए काम कर रहे शिपयार्ड के कर्मचारी मारे गए। हमलावर की पहचान सऊदी अरब के नागरिक मोहम्मद सईद अलशमरानी के रूप में की गई। शूटर सऊदी एयरफोर्स का सदस्य था और बेस पर ट्रेनिंग कर रहा था। इस पर फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस ने कहा, ‘‘जाहिर तौर पर उस युवक के विदेशी नागरिक होने, सऊदी एयर फोर्स का हिस्सा होने और फिर हमारी धरती पर ट्रेनिंग लेने और ऐसा करने को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।’’
एसकाम्बिया काउंटी के शेरिफ डेविड मॉर्गन ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है। घटना के आतंकवाद से जुड़े होने की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में और जानकारी आना बाकी है। 

No comments

Powered by Blogger.